सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A female doctor smashed a shopkeeper's head with a brick.

Firozabad News: महिला चिकित्सक ने दुकानदार का ईंट मारकर सिर फोड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 16 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
A female doctor smashed a shopkeeper's head with a brick.
घायल दुकानदार नरेश कुमार। स्रोत सोशल मीडिया - फोटो : घायल दुकानदार नरेश कुमार। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
शिकोहाबाद। आम खरीदने के दौरान जिला संयुक्त चिकित्सालय की एक महिला चिकित्सक का दुकानदार से विवाद हो गया। महिला चिकित्सक ने दुकानदार को ईंट मारकर घायल कर दिया। इसके बाद महिला चिकित्सक ने ही दुकानदार का अस्पताल में उपचार करवाया। कुछ देर बाद दोनों के मध्य समझौता हो गया।

मंगलवार को एक महिला चिकित्सक अपने घर जा रही थी। जब वह दोपहर के समय सुभाष तिराहे के पास पहुंची। उसने वहां एक दुकानदार से आम खरीदे। आम खरीदने के दौरान दुकानदार से महिला चिकित्सक का विवाद हो गया। आक्रोशित होकर महिला चिकित्सक ने दुकानदार नरेश निवासी मोहल्ला रूकनपुर शिकोहाबाद के सिर में ईंट मार दी। जिससे दुकानदार घायल हो गया। कुछ ही देर में लोगों की वहां पर भीड़ एकत्रित हो गई। तभी महिला चिकित्सक ने भी अस्पताल से अन्य स्टाफ को मौके पर बुला लिया। देखते ही देखते सुभाष तिराहे पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट की नौबत आ गई, लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। इसके बाद महिला चिकित्सक ने ही दुकानदार को सरकारी अस्पताल भिजवाकर उसका उपचार करवाया। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि हमारे पास इस घटना की कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed