{"_id":"60242fc88ebc3ee92e2ff274","slug":"kanpur-news-gatampur-news-ghatampur-news-knp611100548","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर की चैखट पर महिला तांत्रिक ने ली समाधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर की चैखट पर महिला तांत्रिक ने ली समाधि
विज्ञापन
घाटमपुर के मढ़ा गांव में महिला तांत्रिक ने इसी गड्ढे में ली थी समाधि। संवाद
- फोटो : GHATAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाटमपुर। थाना सजेती क्षेत्र के मढ़ा गांव में एक महिला तांत्रिक के भू समाधि लेने की खबर फैलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। महिला तांत्रिक ने भगवान से मिलने की बात कह कर घर की चौखट पर बनाए गए गड्ढे में खुद को दफन कर लिया। महिला करीब पांच घंटे तक अंदर ही रही। खबर मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक अमला आनन फानन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला बेहोशी की हालत में समाधि से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।
गांव निवासी किसान रामसजीवन प्रजापति की पत्नी गोमती उर्फ गयाश्री पिछले कई सालों से तंत्र मंत्र का काम कर रही थी। इसी सिलसिले में उसके पास कई लोगों का आना-जाना भी लगा रहता था। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे पूजा-पाठ के बाद भक्तों के सामने गोमती ने घर की चौखट पर खोदे गए गड्ढे में समाधि ले ली। पंडाल लगाकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
सोशल मीडिया में समाधि का वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम अरुण कुमार व सीओ गिरीश कुमार सिंह सर्किल के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। समाधि खोदकर गोमती को बाहर निकालकर सीएचसी भिजवाया गया।
विज्ञापन
सीओ घाटमपुर गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि गांव मढ़ा में समाधि लेने वाली महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos