{"_id":"6a5299cafb3cc45d5602d31d","slug":"542-government-buildings-are-dilapidated-the-district-administration-has-no-data-on-private-houses-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-155821-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 542 सरकारी भवन जर्जर, निजी मकानों के आंकड़े जिला प्रशासन के पास नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 542 सरकारी भवन जर्जर, निजी मकानों के आंकड़े जिला प्रशासन के पास नहीं
विज्ञापन
सिगेंरा गांव स्थित जर्जर पशु सेवा केंद्र। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जनपद में जर्जर सरकारी कार्यालयों के भवन व निजी मकान बारिश में हादसे को निमंत्रण दे रहे हैं। जिले में कितने निजी मकान जर्जर हैं। इसका आंकड़ा जिला प्रशासन के पास नहीं है, क्योंकि इनका सर्वे अभी तक नहीं हुआ है। नोटिस भेजना तो दूर की बात है। वहीं जिले में 542 से अधिक विभिन्न सरकारी विभागों के भवन जर्जर हो चुके हैं।
जर्जर निजी मकानों की बात छोड़िए, जिला प्रशासन की ओर से सरकारी विभागों के जर्जर भवनों को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई है। संबंधित विभागों की ओर से अपने-अपने विभागाध्यक्षों को पत्र लिखकर कर्तव्यों की इति श्री कर ली गई। यहां तक कि बरसात के मौसम को देखते हुए जर्जर सरकारी भवनों के पास हादसे को लेकर कोई सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। शिक्षा से लेकर बाल विकास एवं पुष्टाहार, पशु पालन, कृषि, साधन सहकारी समिति, स्वास्थ्य आदि विभागों के जर्जर भवन हैं। इनमें कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारी भी अनहोनी की आशंका से हर पल सहमे रहते हैं।
दरक रहीं दीवारें
केस एक
- शहर में स्थित जिला आपूर्ति, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण, सहायक चकबंदी अधिकारी, खाद्य विपणन अधिकारी व क्षेत्रीय ग्राम्य विकास कार्यालय का भवन जर्जर हो चुका है। किसी भवन के छत के प्लास्टर उखड़ चुके हैं, तो किसी की दीवारें दरक रही हैं।
विज्ञापन
भवन खस्ताहाल
केस नंबर दो - भिखीचौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय, पशु सेवा केंद्र सिंगेरा, साधन सहकारी समिति जखनिया आदि के भवन खस्ताहाल हैं। बारिश में इनके दरकने का डर सता रहा है। इनके आसपास से लोग आवागमन भी करते हैं। ऐसे में इनके एकाएक दरकने से हादसा हो सकता है।
एक वर्ष में हादसों का विवरण -
- वर्ष 2025 के जुलाई महीने में पारा में जर्जर मकान का दीवार गिरने से मां-पुत्री की मौत हो गई थी।
- वर्ष 2025 के सितंबर में जर्जर मकान का छज्जा गिरने से व्यक्ति का सिर फट गया था।
- वर्ष 2025 नवंबर में सादात में जर्जर मकान का प्लास्टर गिरने से वृद्ध का सिर फट गया था।
- वर्ष 2025 के फरवरी में दिलदारनगर में एक जर्जर मकान की नींव भरभराकर गिर गई थी।
भिखीचौरा का प्राथमिक विद्यालय ढाई वर्षों से जर्जर है। बारिश में इसमें अध्ययन करने वाले छात्रों व शिक्षकों पर खतकरा मंडराता रहता है। - शैलेंद्र सिंह, भिखीचौरा
सिंगेरा स्थित पशु सेवा केंद्र का भवन चार वर्षों से जर्जर है। इसका जल्द से जल्द मरम्मत किया जाना चाहिए। यहां से आवागमन करने वाले लोग हमेशा सहमे रहते हैं। - राजीव यादव, सिंगेरा
सरकारी विभागों के जर्जर भवन के आसपास बरसात के मौसम को देखते हुए कम से कम सूचना बोर्ड लगाना चाहिए, ताकि लोग अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें। - अशोक सिंह, बवाड़े
सरकारी कार्यालयों के भवनों के आंकड़े
जर्जर स्कूल भवन - 483-
जर्जर साधन सहकारी समिति - 30-
जर्जर राजकीय पशु अस्पताल -13 -
आंगनबाड़ी केंद्र का भवन - 9
जिला आपूर्ति विभाग कार्यालय 01
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग-01
सहायक चकबंदी अधिकारी कार्यालय भवन-01
खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय-01
क्षेत्रीय ग्राम्य विकास कार्यालय-01
पशु सेवा केंद्र सिंगेरा-01
मरम्मत योग्य साधन सहकारी समितियों को लेकर शासन को पत्र भेजा गया था। चार साधन सहकारी समितियों की मरम्मत को लेकर 30 लाख रुपये बजट की मंजूरी दी गई है। - विपिन सिंह, एआर कोआपरेटिव
जर्जर पशु अस्पतालों व पशु सेवा केंद्र को लेकर शासन को पत्र लिखा गया है। बजट आने के बाद मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा। - डॉ. आरके गौतम, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
कार्यालय के भवन की स्थिति से शासन को पत्र लिखकर अवगत करा दिया गया है। जैसे बजट या निर्देश मिलेंगे। भवन को ठीक या नया बनवाया जाएगा। -अनंत प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी