फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Soil began to cave in at the farm; a pit 15 feet wide and 10 feet deep formed.

Ghazipur News: खेत में धंसने लगी मिट्टी, 15 फीट चौड़ा और 10 फीट का बना गड्ढा

Sun, 12 Jul 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Soil began to cave in at the farm; a pit 15 feet wide and 10 feet deep formed.
शहाबुद्दीनपुर गांव में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास खेत की धंसी मिट्टी। संवाद
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव के एक किसान के खेत में शनिवार की सुबह मिट्टी धंसने लगी। जानकारी होने पर हल्का लेखपाल और 112 डायल पुलिस की टीम पहुंची और जांच-पड़ताल कर लौट गई। इधर, दोपहर दो बजे तक 15 फीट चौड़ा और 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया। किसान अमित यादव ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बगल में शहाबुद्दीनपुर गांव स्थित डीह बाबा मंदिर के पास खेत है। सुबह 8.30 बजे अचानक खेत की जमीन धंस गई। महज आधे घंटे में एक बड़ा गड्ढा बन गया और जमीन नीचे दबने लगी।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने इस घटना को चिंताजनक बताते हुए आशंका जाहिर की कि जहां मिट्टी धंसी है वहां पर कुआं आदि रहा होगा। मिट्टी धंसने से पहले पूरे खेत में दस दिन पहले ही धान की रोपाई की गई है। किसान अमित यादव ने बताया कि सुबह सात बजे वह खेत पर गए थे। उस समय मिट्टी कहीं नहीं धंसी थी। सुबह 8.30 बजे गांव के कुछ लोगों ने घर आकर बताया कि खेत में एक बहुत बड़ा गड्ढा बन गया है। इस समय अभी और धंस रहा है। उपजिलाधिकारी लोकेश कुमार ने बताया कि लोगों को हिदायत दी गई है कि आसपास कोई खड़ा न हो। जमीन धंसने की जानकारी मिलते ही नलकूप विभाग से जांच-पड़ताल करने के लिए कहा गया है। जिले से भी तकनीकी टीम जरूरत पड़ी तो आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed