फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   82 pregnant women, 259 children, and 26 adolescent girls vaccinated.

Ghazipur News: 82 गर्भवती, 259 बच्चों और 26 किशोरियों को लगे टीके

Sun, 12 Jul 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
82 pregnant women, 259 children, and 26 adolescent girls vaccinated.
शहरनामा की खबर में टीका करण अभियान की खबर में-----कालूपुर पंचायत भवन पर टीकाकरण करती स्वास्थ्यक
मरदह। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत 29 उपकेंद्रों के विभिन्न गांवों में शनिवार को टीकाकरण आयोजित हुआ। टीकाकरण का आयोजन हैदरगंज, मरदह, गोविंदपुर कीरत, पृथ्वीपुर, बिहरा, बीरबलपुर, सिंगेरा, इंदौर, रायपुर बाघपुर, रानीपुर, भंवरहां, बरही, दुर्खुशी, बरेदा, पलहीपुर, रूहीपुर, गेहुंड़ी, खजूरगांव, पारा, सुलेमापुर देवकली, बौरी, गांई, अविसहन, पलिया, तिलाड़ी, बसवारी, मटेंहू में कुल 82 गर्भवती, 0 से 1 वर्ष के 165 बच्चों, 1 वर्ष से 2 वर्ष के 94 बच्चों तथा 26 किशोरी बालिकाओं को टीकाकरण कर दिया गया। साप्ताहिक टीकाकरण के साथ-साथ ही एचपीवी वैक्सीनेशन भी किया गया। इसमें पृथ्वीपुर में 2 , रायपुर बाघपुर में 2 और मटेंहू में एक, बालिकाओं को भी टीका लगाया गया। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक प्रेम प्रकाश राय ने बताया कि 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान की शुरुआत हुई है, इसमें एक आंगनबाड़ी और एक आशा कार्यकर्ता घर-घर जा करके संचारी रोगों के बारे में लोगों को जागरूक करेंगी और उसके बचाव का उपाय बताएंगी। दस्तक अभियान के तहत आशाएं बुखार के रोगियों की सूची बनाएंगी। कुष्ठ रोगियों की पहचान, फाइलेरिया और कालाजार रोग की पहचान के अलावा कुपोषण की जांच और दस्त रोगियों की पहचान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed