{"_id":"6a62702f5a09dd51ad05813d","slug":"a-ransom-of-25000-rupees-was-demanded-by-sending-a-barcode-to-the-family-of-the-missing-girl-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-156634-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: लापता युवती के परिजनों को बार कोड \nभेजकर 25 हजार की फिरौती मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: लापता युवती के परिजनों को बार कोड भेजकर 25 हजार की फिरौती मांगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के लापता होने के मामले में बृहस्पतिवार को नया मोड़ आ गया। अपहरणकर्ता ने परिजनों से 25 हजार रुपये फरौती मांगी, जिस पर परिजनों ने रुपये भेज दिया। इधर, फिरौती मांगने की जानकारी मिलते ही पुलिस छानबीन में जुट गई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि युवती के पिता ने बताया कि 20 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे घर से पढ़ने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।
युवती के पिता ने बताया कि 22 जुलाई को उनके घर के नंबर पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि उनकी बेटी उसके कब्जे में है और जल्द से जल्द पैसे नहीं भेजे गए तो जान से मार दिया जाएगा।
युवती के भाई ने घबराकर बताए गए बारकोड नंबर पर 25 हजार रुपये भेज दिया। बताया कि जिस नंबर से धमकी भरा फोन आया था, उससे वीडियो कॉल भी की गई थी। वीडियो कॉल के दौरान युवती को दिखाया गया, लेकिन घबराहट के कारण वह युवती को ठीक से पहचान नहीं पाया।
विज्ञापन
इसके बाद डर के कारण रुपये भेज दिए। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, उन्हें अनहोनी की आशंका सता रही है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। प्राथमिकी दर्ज है। जल्द ही युवती को तलाश की जा रही है। संवाद