{"_id":"69b301762aa4e6165e021ed9","slug":"action-will-be-taken-against-those-giving-homework-on-mobile-phones-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-148728-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मोबाइल पर होमवर्क देने पर होगी कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मोबाइल पर होमवर्क देने पर होगी कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन
शहर के मिश्रबाजार स्थित मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में बच्चे का अन्नप्राशन करतीं राज्य महिला
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को जनपद दौरे के दौरान अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की। महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 12 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें अधिकतर मामले पारिवारिक उत्पीड़न से जुड़े थे। इस पर उन्होंने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
इसके पूर्व लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों को मोबाइल पर होमवर्क देने की शिकायत मिलने पर संबंधित अध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभ मिल सके। डॉ. चौहान ने कहा कि किसी भी प्रकार के शोषण को सहन न करें, बल्कि अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएं। मिशन शक्ति अभियान के तहत गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक करने पर भी जोर दिया।
छात्राओं से बोलीं, निडर बनें
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. बबीता सिंह चौहान ने छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, निडर रहने और अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। संवाद के दौरान छात्राओं ने महिलाओं की सुरक्षा, एसिड अटैक से जुड़े कानून, बाल विवाह और दूरदराज क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग जैसे मुद्दों पर सवाल पूछे, जिनका उन्होंने विस्तार से जवाब दिया। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. अनिता कुमारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी और महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव मौजूद रहीं।
महिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव
दौरे के दौरान महिला आयोग अध्यक्ष ने महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए। इस दौरान नवजात बच्चियों के जन्म पर कन्या जन्मोत्सव मनाते हुए केक काटा गया और माताओं को बेबी किट व फल वितरित किए गए। डॉ. चौहान ने कहा कि बेटा-बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए और बेटियों को भी समान अवसर मिलना चाहिए। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य आनंद मिश्रा, सीएमएस उमेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos