सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Driver Dozes Off; Sand-Laden Truck Collides with Another Truck

Ghazipur News: चालक को आई झपकी, बालू लदा ट्रक दूसरे ट्रक से टकराया

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Driver Dozes Off; Sand-Laden Truck Collides with Another Truck
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के डोड़सर गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार की सुबह पांच बजे चालक को झपकी आने से बालू लदा ट्रक आगे चल दूसरे ट्रक के पीछे जा घुसा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और केबिन में फंस गया। गैस कटर से काटकर दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर उपचार के लिए मऊ जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार चल रहा है।
Trending Videos

इधर, आवागमन भी दो घंटे बाधित रहा। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि संतकबीरनगर जनपद के बलेहर निवासी ट्रक चालक भोले कुमार (40) व खलासी सिकंदर (32) बिहार से लाल बालू लेकर गांव लौट रहे थे। ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी और चालक को नींद आ गई, जिससे वह स्टेयरिंग से अपना नियंत्रण खो बैठा और सामने चल रहे दूसरे ट्रक में पीछे जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे के बाद ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे की रेस्क्यू टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। करीब दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर और हाइड्रोलिक मशीनों की मदद से केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल चालक को मऊ जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे के चलते दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पेट्रोलिंग टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सामान्य किया गया। थानाध्यक्ष तारवती यादव ने बताया कि चालक का उपचार जिला अस्पताल मऊ में चल रहा है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed