{"_id":"69c18e9a2b6703dac2067207","slug":"electric-pole-damaged-by-vehicle-collision-power-outage-in-300-homes-ghazipur-news-c-313-1-aur1004-149343-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: वाहन के धक्के से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त, 300 घरों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: वाहन के धक्के से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त, 300 घरों की बत्ती गुल
विज्ञापन
विज्ञापन
भड़सर। जंगीपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर-पांच में रविवार की सुबह सड़क किनारे लगे बिजली के खंभा वाहन के धक्के से क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे चलते बिजली आपूर्ति बाधित होने से नगर पंचायत के तीन वार्डों के करीब 300 घर अंधेरे में डूबे हुए है।
घटना के करीब 36 घंटों बाद भी बिजली की आपूूर्ति बाधित रहने पर सभासद के नेतृत्व में मोहल्लेवासियों ने बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वार्ड संख्या-पांच के सभासद निजामुद्दीन कुरैशी ने बताया कि, रविवार सुबह करीब सात बजे पहले से ही झुके बिजली के खंभे मेंं अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से खंभा क्षतिग्रस्त होने से उसपर लगा सप्लाई बॉक्स और केबल टूटकर नीचे गिर गए। बिजली निगम के अधिकारियों को इस घटना से तुरंत अवगत कराया दिया गया।
इसके बाद भी करीब 36 घंटों बाद भी ना तो कोई बिजली निगम का अधिकारी और ना ही कोई कर्मचारी के मौके पर पहुंचा। और ना ही उनके द्वारा क्षतिग्रस्त खंभे और टूटे सप्लाई बॉक्स व केबल को दुरूस्त कराया है। बिजली की आपूर्ति बाधित रहने से वार्ड संख्या- पांच, छह और 10 में रहने वाले करीब 12 सौ लोगों का दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। झुके हुुए बिजली को लेकर पहले भी कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई थी, लेकिन उसके बाद भी उनके द्वारा इसको लेकर उनकी तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस मौके पर मुकेश गुप्ता, रामप्रताप सिंह, विनोद वर्मा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos