सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Helicopter Car Hits the Streets; Questions Raised Over Regulations

Ghazipur News: सड़कों पर दौड़ी हेलीकॉप्टर कार, नियमों पर उठे सवाल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Helicopter Car Hits the Streets; Questions Raised Over Regulations
सुहवल पेट्रोल पंप पर खड़ी मॉडिफाइड हेलीकॉप्टर कार। संवाद
विज्ञापन
सुहवल। क्षेत्र में सोमवार को एक अनोखी मॉडिफाइड कार सड़कों पर फर्राटा भरती नजर आई, जिसने राहगीरों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कार को हेलीकॉप्टर का रूप दिया गया था, जिसे देखने के लिए लोग उत्सुक दिखे और मोबाइल से तस्वीरें लेते रहे। वहीं प्रशासन अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की तैयारी में है।
Trending Videos

इस कार के पिछले हिस्से को हेलीकॉप्टर जैसा डिजाइन दिया गया था, जबकि ऊपर की ओर नकली रोटर ब्लेड लगाए गए थे। इन बदलावों के कारण वाहन पूरी तरह हेलीकॉप्टर कार जैसा नजर आ रहा था। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर इसे चलते देख लोगों में चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, इस अनोखे प्रयोग ने सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, किसी भी वाहन की मूल संरचना में इस प्रकार का बदलाव मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन है। बिना अनुमति ऐसे मॉडिफिकेशन को अवैध माना जाता है। राहगीरों का कहना है कि वाहन सामान्य गति से चल रहा था और उसमें लगे उपकरण केवल दिखावे के लिए थे, लेकिन इसके बावजूद इससे अन्य वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता है। एआरटीओ धनवीर यादव ने स्पष्ट किया कि वाहन के स्ट्रक्चर में बिना अनुमति बदलाव करना गैरकानूनी है। ऐसे मामलों में जुर्माना लगाने से लेकर वाहन जब्त करने तक की कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इस तरह के वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed