फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mobile court held at Panchayat Bhawan; legal advice provided in eight cases.

Ghazipur News: पंचायत भवन में लगा मोबाइल कोर्ट, आठ मामलों में दी कानूनी सलाह

Sat, 01 Aug 2026 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Mobile court held at Panchayat Bhawan; legal advice provided in eight cases.
जखनिया। उच्च न्यायालय के आदेश पर जनपद एवं सत्र न्यायालय की ओर से ग्राम सभा जखनिया गोविंद स्थित पंचायत भवन में शुक्रवार को सचल न्यायालय (मोबाइल कोर्ट) का आयोजन किया गया। इस दौरान आठ मामलों में कानूनी सलाह देने के साथ समाधान का भरोसा दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी अमित कुमार यादव और उपजिलाधिकारी अतुल कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उन्हें आवश्यक कानूनी परामर्श दिया। न्यायाधिकारी अमित कुमार यादव ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर जखनिया तहसील के तहत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में निर्धारित तिथियों पर सचल न्यायालय का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को न्यायालय तक आने की बजाय न्याय को उनके द्वार तक पहुंचाना है, जिससे छोटे एवं सामान्य मामलों का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण हो सके। उपजिलाधिकारी अतुल कुमार ने कहा कि सचल न्यायालय के माध्यम से राजस्व, ग्राम न्यायालय तथा अन्य स्थानीय विवादों से जुड़े मामलों में दोनों पक्षों की बात सुनकर निष्पक्ष समाधान का प्रयास किया जाएगा।इस पहल से ग्रामीणों का समय और धन दोनों की बचत होगी और न्यायिक प्रक्रिया अधिक सरल और सुलभ बनेगी। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि अशोक गुप्ता, उमेश, कृपा यादव, मुकेश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed