फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Truck loaded with 342 cylinders overturns at a turn; no leakage, driver and helper safe.

Ghazipur News: 342 सिलिंडरों से भरा ट्रक मोड़ पर पलटा रिसाव नहीं, चालक और खलासी सुरक्षित

Sat, 01 Aug 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Truck loaded with 342 cylinders overturns at a turn; no leakage, driver and helper safe.
बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के रायपुर प्राथमिक विद्यालय के पास शुक्रवार को एलपीजी गैस सिलिंडर लदा हुआ ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक में रखे गैस सिलिंडर सड़क और खेत में बिखर गए। हालांकि, संयोग ठीक रहा कि इसके बाद भी कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस और गैस एजेंसी के कर्मियों ने सिलिंडरों की जांच कर उन्हें सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू कराया।
विज्ञापन

ट्रक चालक कमलेश कुमार ने बताया कि, बिहार से 342 गैस सिलिंडर लादकर अकबरपुर अहियाई स्थित गैस एजेंसी के गोदाम के लिए जा रहा था। रायपुर बाजार से कछुआ की तरफ सिंगल रोड पर टर्न लेते ही ट्रक असंतुलित हो कर सड़क पर ही पलट गया। ट्रक के पलट जाने की घटना से आसपास अफरा-तफरी मच गई। हादसे में ट्रक चालक कमलेश कुमार और खलासी बाल-बाल बच गए। पुलिसकर्मियों ने मामले की गंभीरता को समझते हुए लोगों को सड़क और खेत में बिखरे सिलिंडरों से दूर किया। मौके पर पहुंचे एजेंसी के कर्मचारियों ने सिलिंडरों की लीकेज सुरक्षा की जांच की। इस दौरान सड़क पर यातायात बाधित रही। पुलिसकर्मियों ने सड़क पर बिखरे सिलिंडरों को हटाकर यातायात बहाल कराया। थानाध्यक्ष वासुदेव प्रसाद ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू करवाया गया। गैस एजेंसी के प्रोपराइटर उमेश सिंह यादव ने बताया कि गिरे हुए सिलिंडरों की लीकेज सुरक्षा की जांच की गई। गिरे हुए किसी भी सिलिंडर में रिसाव नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed