फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The thief stole the businessman's bag and Rs 50,000.

Ghazipur News: उचक्के ने व्यापारी का बैग और 50 हजार रुपये उड़ाए

Sat, 01 Aug 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
The thief stole the businessman's bag and Rs 50,000.
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के यूसुफपुर बाजार गल्ला मंडी के पास ई-रिक्शा में झोले में रखे व्यापारी का 50 हजार रुपये भरा बैग शुक्रवार को एक उचक्का लेकर भाग गया। जानकारी होते ही बाजार में गहमागहमी की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर उचक्के को चिह्नित करने में जुट गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि करीमुद्दीनपुर थाना के ढोड़ाडीह गांव के दुकानदार धर्मेंद्र कुमार प्रजापति ने तहरीर देकर बताया कि ई रिक्शा से किराना व गल्ला का सामान खरीदने यूसुफपुर बाजार आया था। वह बाजार में कई दुकानों पर खरीदारी करने के बाद सामान लादकर ई-रिक्शा से गल्ला मंडी के पास पहुंचे थे। वहां ई-रिक्शा खड़ा कर वह दुकान पर चले गए। इस दौरान दुकानदार धर्मेंद्र अपना रुपये भरा बैग को झोला में रखकर ई-रिक्शा में ही छोड़ दिये थे। घात लगाए एक उचक्का झोले में से रुपये भरा बैग लेकर भाग गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि व्यापारी के लापरवाही से यह घटना हुई है। वीडियो फुटेज के आधार पर उचक्के को चिह्नित कर तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed