फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   No eligible woman should be deprived of the schemes: Charu

कोई भी पात्र महिला योजनाओं से वंचित नहीं रहनी चाहिए : चारु

Sat, 01 Aug 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
No eligible woman should be deprived of the schemes: Charu
बच्चें का अन्नप्राशन करातीं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी। स्रोत- सूचना
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने शुक्रवार को जनपद भ्रमण के दौरान छात्राओं, महिलाओं और मरीजों से सीधे संवाद कर सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र महिला सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहनी चाहिए। साथ ही महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

अपने भ्रमण की शुरुआत उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) महुआबाग से की। यहां छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने, आत्मविश्वास विकसित करने और शिक्षा के साथ अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने महिला हेल्पलाइन-181, पुलिस-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 और साइबर हेल्पलाइन-1930 की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। महिला वार्ड का जायजा लेते हुए भर्ती मरीजों से उपचार, दवाओं की उपलब्धता और भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश भी दिए। भ्रमण के अंतिम चरण में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्राम पंचायत छावनी लाइन प्रसादपुर स्थित जन सेवा केंद्र पहुंचीं। यहां दो महिलाओं की गोदभराई और शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार कराया। महिलाओं से संवाद के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत, वृद्धावस्था पेंशन और अन्य योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक पात्र महिला तक योजनाओं का लाभ हर हाल में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं को दिया आत्मनिर्भर बनने के मंत्र
महुआबाग स्थित जीजीआईसी में छात्राओं से संवाद करते हुए चारु चौधरी ने कहा कि शिक्षा ही महिलाओं के सशक्तीकरण की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने छात्राओं से आत्मरक्षा सीखने, डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में बिना डर पुलिस और हेल्पलाइन सेवाओं का सहारा लेने की अपील की।
मरीजों से पूछा- मिल रही हैं दवाएं?
महिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान आयोग की उपाध्यक्ष ने भर्ती महिलाओं से इलाज, दवाओं की उपलब्धता और भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि मरीजों को समय पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर तत्काल उसका निस्तारण किया जाए।

गोदभराई और अन्नप्राशन कराया
छावनी लाइन प्रसादपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दो महिलाओं की गोदभराई और शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया। इसके बाद चारु चौधरी ने महिलाओं से संवाद कर पूछा कि उन्हें आवास, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत, पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र महिला योजनाओं से वंचित नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed