सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Saras Mela is an Example of India's Resolve

सरस मेला भारत के संकल्प का उदाहरण : सपना

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Saras Mela is an Example of India's Resolve
ऑडिटोरियम हॉल में समूह की महिला को प्रमाण पत्र देतीं जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और नगर पालिक
विज्ञापन
गाजीपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सरस मेला का आयोजन सोमवार को ऑडिटोरियम में हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि यह मेला केवल उत्पादों की प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि यह हमारे ग्रामीण स्वावलंबन, महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का जीवंत उदाहरण है।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश सरकार ने गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाया गया है, जिससे हमारी बहनों ने न केवल आत्मनिर्भरता हासिल की है, बल्कि अपने परिवार और समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि चेयरमैन सरिता अग्रवाल ने कहा कि इस सरस मेले में उपस्थित होकर मुझे अत्यंत हर्ष और गर्व का अनुभव हो रहा है। यह मंच न केवल हमारे ग्रामीण उत्पादों और हुनर को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है, बल्कि हमारी बहनों को आत्मनिर्भरता की ओर सशक्त कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित भी करता है। इस मौके पर डीडीओ सुभाषचंद्र सरोज, उपायुक्त स्वतः रोजगार विजय कुमार यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed