कासिमाबाद। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील इकाई कासिमाबाद का चुनाव शुक्रवार को तहसील परिसर में निर्वाचन अधिकारी रवि शुक्ला की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर हुए मुकाबले में सत्येंद्र मौर्य ने निवर्तमान अध्यक्ष राम प्रवेश राम को चार मतों से पराजित कर जीत दर्ज की।
अध्यक्ष पद के लिए सत्येंद्र मौर्य, राम प्रवेश राम और वंदना यादव ने नामांकन किया था। मतदान में सत्येंद्र मौर्य को 42, राम प्रवेश राम को 38 तथा वंदना यादव को 14 मत मिले। परिणाम घोषित करते हुए निर्वाचन अधिकारी रवि शुक्ला ने सत्येंद्र मौर्य को विजयी घोषित किया। मंत्री पद पर सुरेंद्र यादव और आनंद प्रताप के बीच मुकाबला हुआ। मतदान में सुरेंद्र यादव को 52 तथा आनंद प्रताप को 41 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार सुरेंद्र यादव ने 11 मतों से जीत हासिल कर मंत्री पद पर कब्जा किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर त्रिपुरारी शंकर राय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनीष राय, उपमंत्री पद पर आशुतोष, कोषाध्यक्ष पद पर सुनील पासवान तथा ऑडिटर पद पर राजेश्वर चौहान के खिलाफ कोई नामांकन नहीं होने से सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी रवि शुक्ला ने बताया कि चुनाव सहायक निर्वाचन अधिकारी संतोष राय, अध्यक्ष लेखपाल संघ तहसील इकाई मुहम्मदाबाद के सहयोग से संपन्न कराया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जनक यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश राम, जिला उपाध्यक्ष संदीप यादव, जिला मंत्री प्रवीण राय सहित अनेक लेखपाल मौजूद रहे।