सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   19 arrested for electricity theft, FIR registered

Gonda News: बिजली चोरी में 19 को पकड़ा, एफआईआर दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 25 Mar 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
19 arrested for electricity theft, FIR registered
विज्ञापन
गोंडा। स्मार्ट मीटर में नेगेटिव बैलेंस होने पर बिजली कटने के बाद उपभोक्ता अब मीटर बाईपास का सहारा ले रहे हैं। पावर कॉरपोरेशन के महाअभियान में ऐसे 19 उपभोक्ता पकड़े गए हैं। ये लोग मीटर के आगे तार काटकर बिजली का उपभोग कर रहे थे। इन लोगों के खिलाफ संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
Trending Videos

देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि नेगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ताओं की बिजली स्मार्ट मीटर के माध्यम से काटी जा रही है। इसके पहले सभी को नोटिस व मेसेज के जरिये भुगतान के लिए सचेत किया गया था, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोगों ने बकाया जमा नहीं किया और अवैध तरीके से बाईपास कनेक्शन कर बिजली इस्तेमाल करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को चलाए गए विशेष अभियान में अंबेडकर चौराहा व बड़गांव विद्युत केंद्र से 17 मामलों समेत पूरे जिले में 19 लोग बिजली की चोरी करते पकड़े गए। अधिकारियों के मुताबिक इन उपभोक्ताओं ने मीटर से आपूर्ति बंद होने के बाद सीधे लाइन जोड़कर बिजली का उपयोग करना शुरू कर दिया था। मुख्य अभियंता ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी के मामलों में अब सख्ती बरती जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed