सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   2.55 lakh students appeared for Hindi and Arts examinations

Gonda News: 2.55 लाख विद्यार्थियों ने दी हिंदी व कला की परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 19 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
2.55 lakh students appeared for Hindi and Arts examinations
 इटियाथोक के प्राथमिक विद्यालय सोमरही में परीक्षा देते परीक्षार्थी। स्रोत: विद्यालय
विज्ञापन
गोंडा। जिले के 2,609 परिषदीय विद्यालयों में बृहस्पतिवार को हिंदी व कला विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। कुल 3,00,190 पंजीकृत विद्यार्थियों के सापेक्ष 2,55,822 ने परीक्षा में भाग लिया।
Trending Videos

पहली पाली में हिंदी की परीक्षा देकर निकली इटियाथोक के प्राथमिक विद्यालय सोमरही की छात्रा महक तिवारी ने बताया कि पेपर आसान था और सभी प्रश्न हल कर दिए। महिमा वर्मा व अमरजीत वर्मा ने भी परीक्षा को सरल बताया। दूसरी पाली में कला विषय की परीक्षा में छात्रों का उत्साह देखने को मिला। छात्रा निदा फातिमा ने कहा कि उन्होंने पूरे मन से चित्र बनाए। कंपोजिट विद्यालय धानेपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक तौफीक अंसारी ने बताया कि 232 पंजीकृत विद्यार्थियों के सापेक्ष 219 उपस्थित रहे। पहली पाली में कक्षा एक को छोड़कर अन्य सभी कक्षाओं के छात्रों ने हिंदी की परीक्षा दी, जबकि दूसरी पाली में कक्षा एक व दो को छोड़कर शेष कक्षाओं के 203 छात्रों ने कला विषय की परीक्षा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिलेभर में परीक्षाएं शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed