सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   315 youth got jobs in the employment fair

Gonda News: रोजगार मेले में 315 युवाओं को मिली नौकरी

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 24 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
315 youth got jobs in the employment fair
राजकीय आईटीआई में मंगलवार को आयोजित रोजगार मेले में मौजूद युवा और नियु​क्ति पत्र के साथ प्रतिभा
विज्ञापन
गोंडा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले में 315 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र वितरित कर शुभकामनाएं दी गईं।
Trending Videos

मेले का शुभारंभ देवीपाटन मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त राकेश कुमार पांडेय और संयुक्त निदेशक राजेश राम ने किया। इस दौरान कुल 1316 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराकर विभिन्न कंपनियों के काउंटरों पर काउंसिलिंग प्रक्रिया में भाग लिया। नियोक्ता कंपनियों ने चयनित युवाओं को नोएडा, अहमदाबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और पुणे जैसे प्रमुख शहरों में रोजगार के अवसर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदरसन ट्रस्ट एवं संभव फाउंडेशन की ओर से अभ्यर्थियों को सेवा शर्तों की जानकारी देते हुए 14 से 18 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने की बात कही गई। संस्थान के प्रधानाचार्य राम सिंह ने बताया कि विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 315 युवाओं का अंतिम चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को अधिकारियों द्वारा नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। मेले में करनैलगंज आईटीआई के प्रधानाचार्य प्रभुनाथ मिश्र, मनकापुर के प्रधानाचार्य राकेश शुक्ल, प्लेसमेंट प्रभारी शिवाकांत तिवारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अभ्यर्थियों की शंकाओं का हुआ समाधान
कंपनियों के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि सभी नियुक्तियां अधिकृत अनुबंध के तहत की जा रही हैं। इसलिए किसी प्रकार की धोखाधड़ी की आशंका नहीं है। हालांकि, कुछ अभ्यर्थियों ने दूरी और अपेक्षाकृत कम वेतन के कारण नौकरी में रुचि नहीं दिखाई।
3,000 पदों के सापेक्ष कम पहुंचे अभ्यर्थी
करीब 3000 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, लेकिन अपेक्षा के अनुरूप अभ्यर्थी नहीं पहुंचे। ऐसे में सभी पदों पर चयन संभव नहीं हो सका। रोजगार मेला पूरी तरह निशुल्क है और इसमें शामिल होने के लिए किसी को घबराने की जरूरत नहीं है।
विजय कुमार, कार्यदेशक

राजकीय आईटीआई में मंगलवार को आयोजित रोजगार मेले में मौजूद युवा और नियुक्ति पत्र के साथ प्रतिभा

राजकीय आईटीआई में मंगलवार को आयोजित रोजगार मेले में मौजूद युवा और नियुक्ति पत्र के साथ प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed