{"_id":"69b6f3802adfec14b70f4ab0","slug":"3500-png-customers-will-have-to-surrender-their-lpg-connections-gonda-news-c-100-1-gon1001-154237-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 3,500 पीएनजी ग्राहकों को सरेंडर करना होगा एलपीजी कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 3,500 पीएनजी ग्राहकों को सरेंडर करना होगा एलपीजी कनेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
धानेपुर में गैस के लिए लाइन में लगे उपभोक्ता। स्रोत: उपभोक्ता
विज्ञापन
नवाबगंज/धानेपुर/मसकनवा/गोंडा। जिले में रसोई गैस का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं को भोर से ही एजेंसियों के बाहर लाइन लगानी पड़ रही है। इस बीच प्रशासनिक निर्देशों के अनुसार जिले के ऐसे करीब 3500 उपभोक्ताओं को अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा, जिनके घर में पहले से पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की सुविधा उपलब्ध है। यदि पीएनजी वाले उपभोक्ता एलपीजी के लिए लाइन में लगे मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई की भी तैयारी है।
धानेपुर क्षेत्र में रविवार भोर चार बजे से ही तमाम उपभोक्ता गैस एजेंसी के बाहर कतार में लगे रहे। वारिस अली, सोनू आलम, चंदन, महेश चंद्र, सफीक, शहजादी और अंकित गुप्ता ने बताया कि वे सभी भोर में ही लाइन में लग गए थे। अनिल कुमार ने बताया कि एजेंसी में पहले सिलिंडर और पैसे जमा कराए जाते हैं, फिर दो से तीन दिन बाद गोदाम से गैस दी जाती है। नवाबगंज कस्बे में भी रविवार को दोनों गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ देखी गई। सिलिंडर लेने और केवाईसी कराने के लिए सैकड़ों लोग सुबह से ही कतार में खड़े नजर आए।
पड़ाव मोहल्ला स्थित ग्रामीण वितरण वैष्णवी भारत गैस एजेंसी पर सिलिंडर की खेप नहीं पहुंची। कोल्हमपुर इमाम की 60 वर्षीय मीना ने बताया कि भीड़ इतनी अधिक थी कि दूसरे दिन उनकी गैस की किताब जमा हो सकी। जैतपुर माझा के दिव्यांग विजयपाल ने बताया कि उन्हें दो दिन बाद डिलीवरी की पर्ची मिल पाई। एजेंसी पर तैनात लेखपाल राकेश यादव ने बताया कि गैस वितरण सुबह आठ बजे से शुरू होना था, लेकिन कर्मचारियों के देर से आने के कारण एजेंसी करीब 11 बजे खुल सकी। उन्होंने बताया कि एजेंसी पर 306 सिलिंडरों की खेप आई है, जिसका नियमानुसार वितरण कराया जा रहा है।
मसकनवा स्थित स्वामी नारायण मंदिर छपिया में भी गैस की कमी से दिक्कतें बढ़ गई हैं। मंदिर में प्रतिदिन करीब 500 लोगों के लिए भोजन बनता है और महीने में 60 से अधिक सिलिंडरों की खपत होती है। मंदिर के महंत देव स्वामी ने बताया कि गैस की कमी के कारण भोजन बनवाने में कठिनाई हो रही है। फिलहाल चूल्हे व लकड़ी का सहारा लेना पड़ रहा है।
पीएनजी वाले लाइन में लगे तो होगी कार्रवाई
जिन उपभोक्ताओं के पास पीएनजी कनेक्शन है और वह एलपीजी की बुकिंग कराकर लाइन में लगे पाए गए तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे उपभोक्ता अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दें।
शिवप्रकाश, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी
Trending Videos