{"_id":"69b6f4dabce86c308209421c","slug":"angry-people-blocked-the-highway-due-to-non-availability-of-lpg-gonda-news-c-100-1-gon1001-154256-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: एलपीजी नहीं मिलने से नाराज लोगों ने जाम किया हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: एलपीजी नहीं मिलने से नाराज लोगों ने जाम किया हाईवे
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
पंडरी कृपाल के पास सड़क जाम कर हंगामा करते उपभोक्ता। स्रोत: उपभोक्ता
विज्ञापन
गोंडा। रसोई गैस न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं का आक्रोश रविवार शाम फूट पड़ा। दर्जनों लोगों ने पंडरी कृपाल स्थित श्री सांई गैस ग्रामीण वितरक एजेंसी के बाहर गोंडा-बलरामपुर रोड जाम करके हंगामा व प्रदर्शन किया। करीब 20 मिनट तक सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
रविवार सुबह से ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर लाइन लगाए थे। शाम तक गैस नहीं मिलने पर लोगों का धैर्य जवाब दे गया। करीब साढ़े पांच बजे आक्रोशित उपभोक्ताओं ने सड़क पर सिलिंडर रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शन व हंगामे से गाेंडा-बलरामपुर मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली नोकझोंक के बाद पुलिस ने सोमवार को गैस उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर प्रदर्शनकारी शांत हुए और जाम समाप्त हुआ।
वैनिया निवासी गिरिराज ने बताया कि वह सुबह से लाइन में लगे थे, लेकिन शाम तक इंतजार के बाद यह कहकर लौटा दिया गया कि आज सिलिंडर नहीं मिलेगा। उपभोक्ता पूजा ने आरोप लगाया कि कई बार एजेंसी का चक्कर लगा चुकी हैं, फिर भी सिलिंडर नहीं मिल रहा, जबकि कुछ लोगों को तुरंत दे दिया जाता है। इससे कालाबाजारी की आशंका जताई जा रही है।
बजरडिहवा निवासी श्रीपति ने बताया कि पूरे दिन लाइन में लगने के बाद उन्हें मंगलवार को आने के लिए कहा गया। समय पर जानकारी नहीं मिलने से भी लोगों में नाराजगी है। दर्जनों लोगों ने इसी तरह की परेशानी बताई।
जिला आपूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा में व्यस्त होने के कारण हंगामे की जानकारी नहीं मिल सकी थी। मामले की जानकारी कर जांच कराई जाएगी।
Trending Videos