{"_id":"69b7c6bc0fc7183b45006eae","slug":"video-gada-ma-tha-sal-sa-btha-rasata-ka-tharatha-rata-rata-bl-sarayakal-madama-rasata-khalva-thajae-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में दो साल से बंद रास्ते का दर्द, रोते-रोते बोली सूर्यकला- ‘मैडम रास्ता खुलवा दीजिए’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में दो साल से बंद रास्ते का दर्द, रोते-रोते बोली सूर्यकला- ‘मैडम रास्ता खुलवा दीजिए’
गोंडा में दो साल से अपने घर के रास्ते के लिए संघर्ष कर रही सुतई पुरवा निवासी सूर्यकला को सोमवार को राहत की उम्मीद की किरण दिखाई दी। आयुक्त सभागार में आयोजित मां पाटेश्वरी देवी शक्ति संवाद में पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों के सामने अपना दर्द बयां किया।
सूर्यकला ने अपर आयुक्त मीनू राणा से रोते हुए कहा कि गांव के कुछ दबंग लोग पिछले दो साल से उनके घर का मूल रास्ता बंद किए हुए हैं। इसके कारण उन्हें घर के पीछे से काफी लंबा चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि दबंग लोग बेगारी करने का दबाव बनाते हैं और मना करने पर रास्ता नहीं देने की धमकी देते हैं।
अपनी बात कहते-कहते सूर्यकला की आंखों से आंसू छलक पड़े। उनके साथ आई दो बहुएं भी भावुक हो गईं। सूर्यकला ने बताया कि इस मामले की शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई और कई बार राजस्व कर्मी भी गांव पहुंचे, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
महिला की पीड़ा सुनकर अपर आयुक्त मीनू राणा ने तुरंत तहसीलदार मनीष कुमार को तलब किया और मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि पीड़िता का रास्ता खुलवाने के लिए टीम भेजी जाए।
इस पर तहसीलदार ने बताया कि अगले दिन लेखपाल को मौके पर भेजा जाएगा, जिस पर अपर आयुक्त ने निर्देश दिया कि सिर्फ लेखपाल नहीं बल्कि नायब तहसीलदार को भेजकर मामले का समाधान कराया जाए।
अपर आयुक्त के इस आश्वासन के बाद सूर्यकला और उनके परिवार को उम्मीद जगी है कि तीन साल से बंद पड़ा उनका रास्ता अब जल्द ही खुल सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।