सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   55 lakh rupees fraud in land deed, FIR against five

Gonda News: जमीन बैनामे में 55 लाख की ठगी, पांच पर प्राथमिकी

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 03 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
55 lakh rupees fraud in land deed, FIR against five
विज्ञापन
नवाबगंज। आईजी के आदेश पर पुलिस ने जमीन बैनामे में 55 लाख रुपये की ठगी के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos


लोलपुर निवासी रामदुलारे ने बताया कि दो सितंबर 2024 को उसने 34 बिस्वा जमीन रसूलपुर खान के रामविलास को बेची थी। आरोप है कि इसी दिन बस्ती के मड़िया शुक्ल शंकरपुर निवासी कार्तिकेय ने भी धोखे से उसकी 16 बिस्वा जमीन की रजिस्ट्री करा ली। इसके 30 लाख रुपये उसे नहीं मिले। इसके बाद नौ सितंबर 2024 को अयोध्या के देवकाली निवासी रामनाथ को भी 21 बिस्वा जमीन 25 लाख रुपये में बेची। इसका भी भुगतान नहीं मिला। बाद में आरोपियों ने यह जमीन अयोध्या के श्रीकांत और बस्ती के अर्जुन को बेच दी।

पीड़ित का आरोप है कि 55 लाख रुपये मांगने पर आरोपी धमकी दे रहे हैं। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना सरयू घाट चौकी प्रभारी संजीव सिंह को सौंपी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed