सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Shri Ram Katha begins with Kalash Yatra

Gonda News: कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 03 May 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram Katha begins with Kalash Yatra
करनैलगंज में सरयू तट पर पहुंचे प्रवाचक राजन जी महाराज व नदी से जल भरते श्रद्धालु। स्रोत: सोशल म
विज्ञापन
करनैलगंज/कटरा बाजार। कौड़िया के पैड़ी बरा में रविवार से आयोजित राजन जी महाराज की श्रीराम कथा से पहले सरयू नदी से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं के पहुंचने पर कटरा घाट पर मेले जैसा नजारा रहा।
Trending Videos


प्रवाचक राजन जी महाराज ने सरयू घाट पहुंचकर मां सरयू का आचमन किया। वह पवित्र जल भरकर कथा स्थल तक ले गए। कलश यात्रा में सैकड़ों दोपहिया और चार पहिया वाहनों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। भजनों की धुन पर थिरकते श्रद्धालु घंटों तक घाट पर जुटे रहे। इसके चलते सरयू पुल और घाट मार्ग पर यातायात बाधित रहा। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में जल भरकर सभी कथा स्थल के लिए प्रस्थान कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटरा बाजार संवाद के अनुसार, रास्ते में जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया गया। ब्लॉक के सामने प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष उमापति त्रिपाठी की अगुवाई में सैकड़ों लोगों ने राजन जी महाराज को माला पहनाकर व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। रामापुर में प्रधान संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष सत्यजीत पांडेय की अगुवाई में स्वागत किया गया। कलश यात्रा में कटरा बाजार ब्लॉक के पूर्व प्रमुख भवानी भीख शुक्ल, बरखंडी नाथ मंदिर के महंत सुनील पुरी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।



इंसान का विनाश करती है ईर्ष्या
पसका। श्री अद्वैत स्वरूप संन्यास आश्रम में रविवार को आयोजित सत्संग में प्रवाचक रजनी बहन ने कहा कि ईर्ष्या इंसान का विनाश करती है। यह व्यक्ति के सुख-चैन और स्वास्थ्य को खत्म कर देती है। दूसरों की सफलता से जलने वाले व्यक्ति की अपनी योग्यताएं दब जाती हैं, क्योंकि उसकी ऊर्जा निंदा में बर्बाद होती है। उन्होंने ईर्ष्या के बजाय सफलता से प्रेरणा लेकर खुद के विकास पर ध्यान देने की सलाह दी। इस मौके पर शशि बहन, शांति, निर्मला, पंकज, पूजा, पल्लवी, उदय आदि मौजूद रहे। (संवाद)

करनैलगंज में सरयू तट पर पहुंचे प्रवाचक राजन जी महाराज व नदी से जल भरते श्रद्धालु। स्रोत: सोशल म

करनैलगंज में सरयू तट पर पहुंचे प्रवाचक राजन जी महाराज व नदी से जल भरते श्रद्धालु। स्रोत: सोशल म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed