{"_id":"69f7874dab1c576f460391fc","slug":"roads-will-be-built-in-every-assembly-constituency-with-an-expenditure-of-rs-50-crore-gonda-news-c-100-1-gon1003-157515-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हर विधानसभा क्षेत्र में 50 करोड़ से बनेंगी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हर विधानसभा क्षेत्र में 50 करोड़ से बनेंगी सड़कें
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 03 May 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। वित्तीय वर्ष 2026-27 में सड़क निर्माण कार्यों को गति देने की कवायद शुरू हो गई है। सोमवार को डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में सांसद-विधायकों के साथ बैठक करके प्रस्ताव लिए जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में करीब 50 करोड़ रुपये से सड़कें बनवाई जाएंगी।
पीडब्ल्यूडी के गोंडा सर्किल के अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप कलेक्ट्रेट में सभी सांसद व विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाएगी। इसमें सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र के महत्वपूर्ण कार्यों का प्रस्ताव देंगे। साथ ही कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। वहीं, शासन स्तर से कार्यों की स्वीकृति के बाद प्राथमिकता के आधार पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों को पूरा किया जाएगा। इससे सभी विधानसभा क्षेत्रों में यातायात सुगम होगा और आमजनों को राहत मिलेगी। इसके लिए सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में बैठक की जाएगी। सभी जनप्रतिनिधियों से बैठक में शामिल होने के लिए अनुरोध किया गया है।
Trending Videos