सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The price of the food plate has increased from Rs 100 to Rs 130.

Gonda News: 100 से 130 की हो गई भोजन की थाली

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 03 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
The price of the food plate has increased from Rs 100 to Rs 130.
विज्ञापन
गोंडा। कॉमर्शियल गैस सिलिंडर महंगा होने से होटल, ढाबा, रेहड़ी-ठेला और छोटे फूड स्टॉल संचालकों ने खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ा दिए हैं। आम आदमी की जेब पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।
Trending Videos

सिंचाई विभाग के पास पटरी व्यवसायी दिनेश मिश्र ने बताया कि वे पांच किलो के सिलिंडर से ही काम चलाते हैं। पहले यह सिलिंडर 642 रुपये में मिलता था, जो अब बढ़कर 903 रुपये का हो गया है। 20 रुपये वाला मटर समोसा गैस सिलिंडर महंगा होने से अब 25 रुपये में बेचना पड़ रहा है। पूड़ी-सब्जी के दाम 20 से बढ़कर 25 रुपये प्रति दोना हो गए हैं। चाय के दाम 10 से बढ़कर 12 रुपये तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराजगंज स्थित भोजनालय के संचालक विनय के अनुसार बढ़ती लागत के चलते साधारण थाली का दाम 100 रुपये से बढ़ाकर 130 रुपये करना पड़ा है।
गैस, तेल और अन्य कच्चे माल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे बिना रेट बढ़ाए काम चलाना मुश्किल हो गया है। विकास भवन स्थित अरगा शक्ति कैफे में भी उत्पादों के दाम में बढ़ोतरी की गई है। महंगाई की इस मार ने जहां छोटे कारोबारियों की कमाई पर असर डाला है, वहीं आम लोगों के बजट को भी बिगाड़ दिया है। रोजमर्रा के खाने-पीने की चीजें महंगी होने से लोगों को जेब ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed