सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Couple and son died in accident

Gonda News: हादसे में दंपती व बेटे की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 03 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Couple and son died in accident
मान सिंह व उर्मिला की फाइल फोटो।
विज्ञापन
टिकरी/विश्नोहरपुर/नवाबगंज। नवाबगंज में कटरा मार्ग पर कनकपुर गांव के पास रविवार दोपहर टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दंपती व बेटा उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में मां व बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के पति को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। तीनों लोग बहराइच के कैसरगंज के ग्यारस रेती गांव में रिश्तेदार की बेटी की शादी में जा रहे थे।
Trending Videos

बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी मान सिंह (42) रविवार दोपहर पत्नी उर्मिला (40) व बेटे लवकुश (15) के साथ बाइक से बहराइच जिले के कैसरगंज क्षेत्र के ग्यारस रेती गांव अपनी ससुराल जा रहे थे। वहां छह मई को मान सिंह के साले लालू निषाद की बेटी शांति की शादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज-कटरा मार्ग पर कनकपुर गांव के पास दुग्ध टैंकर से मान सिंह की बाइक में पीछे से टक्कर लग गई। हादसे में तीनों लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। उर्मिला व लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई और मान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मान सिंह को नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि बाइक मान सिंह चला रहे थे। वह हेलमेट पहने थे, लेकिन टक्कर लगने से वह सिर से निकलकर गिर गया। मौके पर हेलमेट पड़ा मिला है। सीओ तरबगंज डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि मृतक के बड़े बेटे राज की तहरीर पर टैंकर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मान सिंह व उर्मिला की फाइल फोटो।

मान सिंह व उर्मिला की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed