{"_id":"69c966f8232daaffc50dcbfb","slug":"564-poor-children-will-get-free-admission-in-private-schools-gonda-news-c-100-1-gon1001-155149-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिला पाएंगे 564 गरीब बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिला पाएंगे 564 गरीब बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बेहतर शिक्षा का सपना देख रहे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र-छात्राओं को राइट टू एजुकेशन (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में मुफ्त प्रवेश का मौका मिला है। आरटीई के तहत आयोजित तीसरे चरण की ई लॉटरी में 564 बच्चों की किस्मत चमक गई। चयनित बच्चों को अब नामी निजी स्कूलों में कक्षा आठ तक मुफ्त पढ़ाई का अवसर मिलेगा।
बीएसए कार्यालय में शनिवार को ई लॉटरी प्रक्रिया पूरी कराई गई। इस चरण में कुल 1,300 अभिभावकों ने आवेदन किया था, लेकिन जांच के दौरान 694 आवेदन मानकों पर खरे नहीं उतरे और निरस्त कर दिए गए। इसके बाद पात्र 606 आवेदनों को लॉटरी में शामिल किया गया, जिसमें से 564 बच्चों का चयन किया गया।
बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि पहले चरण में 442 और दूसरे चरण में 370 बच्चों का चयन किया जा चुका है। चयनित बच्चों के दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चयनित बच्चों को कक्षा आठ तक निजी विद्यालयों में मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। साथ ही कॉपी-किताब और ड्रेस का खर्च भी सरकार वहन करेगी, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। बीएसए का कहना है कि चयनित बच्चों के अभिभावक सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित विद्यालयों से संपर्क कर जल्द से जल्द प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराएं, ताकि बच्चों की पढ़ाई समय पर शुरू हो सके।
Trending Videos