सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   7,018 candidates appeared for the SI recruitment exam

Gonda News: 7,018 अभ्यर्थियों ने दी एसआई भर्ती परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 15 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
7,018 candidates appeared for the SI recruitment exam
जीआईसी से उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी और सीसीटीवी से निगरानी करते आईजी अमित प
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा रविवार को जिले के 14 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पहली पाली में पंजीकृत 4,800 अभ्यर्थियों में से 3,501 ने परीक्षा दी। 1,299 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 4,800 के सापेक्ष 3,517 अभ्यर्थी शामिल हुए। 1,283 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस प्रकार दोनों पालियों को मिलाकर कुल 9600 में से 7,018 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 2,582 अनुपस्थित रहे।
Trending Videos

परीक्षा के दौरान व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। आईजी अमित पाठक ने मां पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, राजकीय पॉलीटेक्निक, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज व जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज पहुंचकर सुरक्षा और परीक्षा प्रबंधन की समीक्षा की। इस दौरान अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया, चेकिंग की व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाएं और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की गई। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाए।

जीआईसी से उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी और सीसीटीवी से निगरानी करते आईजी अमित प

जीआईसी से उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी और सीसीटीवी से निगरानी करते आईजी अमित प

जीआईसी से उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी और सीसीटीवी से निगरानी करते आईजी अमित प

जीआईसी से उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी और सीसीटीवी से निगरानी करते आईजी अमित प

जीआईसी से उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी और सीसीटीवी से निगरानी करते आईजी अमित प

जीआईसी से उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी और सीसीटीवी से निगरानी करते आईजी अमित प

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed