{"_id":"69baeb49c4a9fc4806058814","slug":"evaluation-of-copies-started-under-strict-security-gonda-news-c-100-1-gon1001-154435-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सख्त पहरे में शुरू हुआ कॉपियों का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सख्त पहरे में शुरू हुआ कॉपियों का मूल्यांकन
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा पूरी होने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से शुरू हो गया। जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर 2,462 शिक्षकों को 6,09,284 उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लगाया गया है।
जिले में बनाए गए मूल्यांकन केंद्रों में पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 684, शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में 702, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में 540 तथा स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में 536 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। यह पूरा कार्य पर्यवेक्षकों और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराया जा रहा है। साथ ही जिले और राज्य स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम से मूल्यांकन प्रक्रिया की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है।
डीआईओएस डॉ. राम चंद्र ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से भी सभी केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध लगाया गया है। केंद्रों पर पुलिस बल तैनात है। परिसर के 100 मीटर के दायरे में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।
Trending Videos