सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The road from Munnan Khan intersection to Mishraulia Overbridge will be repaired.

Gonda News: मुन्नन खां चौराहे से मिश्रौलिया ओवरब्रिज तक सड़क होगी दुरुस्त

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 18 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
The road from Munnan Khan intersection to Mishraulia Overbridge will be repaired.
विज्ञापन
गोंडा। शहर में बहराइच-फैजाबाद-आजमगढ़ मार्ग पर मुन्नन खां चौराहे से मिश्रौलिया ओवरब्रिज तक जर्जर हो चुकी सड़क को जल्द दुरुस्त बनाया जाएगा। इसके अलावा बभनजोत के सबरापुर से पक्का बंगला अगयाघाट मार्ग तक सड़क की मरम्मत और नवीनीकरण का काम भी कराया जाएगा। दोनों सड़कों के लिए शासन स्तर से वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है और टेंडर की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
Trending Videos

लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-एक के अधिशासी अभियंता सुरेशराम ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए विभाग की ओर से प्रस्ताव भेजा गया था, जिस पर शासन से स्वीकृति प्राप्त हो गई है। टेंडर की प्रक्रिया 24 मार्च तक पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद कार्यदायी संस्था को नामित कर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बहराइच-फैजाबाद-आजमगढ़ मार्ग पर मुन्नन खां चौराहे से बड़गांव पुलिस चौकी होते हुए मिश्रौलिया ओवरब्रिज तक करीब 3.3 किलोमीटर सड़क के गड्ढे भरने और नवीनीकरण के लिए 1.38 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। कार्य प्रारंभ करने के लिए 13.86 लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।
अगयाघाट मार्ग भी जल्द होगा दुरुस्त
प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बभनजोत के सबरापुर से पक्का बंगला अगयाघाट मार्ग तक करीब 2.90 किलोमीटर सड़क की मरम्मत और नवीनीकरण कराया जाएगा। इस कार्य के लिए 44.88 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है और 4.49 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया चल रही है और औपचारिकताएं पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। सड़क बनने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed