सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   88.90 crore railway overbridge to be built in Maskanwa market

Gonda News: मसकनवा बाजार में 88.90 करोड़ से बनेगा रेलवे ओवरब्रिज

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 29 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
88.90 crore railway overbridge to be built in Maskanwa market
 मसकनवा चौराहे के दक्षिण ​इसी रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ओवर ब्रिज। - संवाद  
विज्ञापन
मसकनवा/गोंडा। गौरा विधानसभा के डुमरियागंज गौरा चौकी कटरा अयोध्या मार्ग पर मसकनवा बाजार में मसकनवा-लखपत नगर रेलवे स्टेशन के बीच स्थित क्रॉसिंग पर जल्द रेलवे ओवरब्रिज निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन से 88.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। सेतु निगम जल्द ही रेलवे से समन्वय स्थापित कर निर्माण के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू करेगा।
Trending Videos

सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि रामनगरी अयोध्या और नेपाल को जोड़ने वाले इस मार्ग से रोजाना लाखों वाहन गुजरते हैं। इसके साथ ही लखनऊ-गोरखपुर रेल मार्ग होने के कारण बड़े पैमाने पर ट्रेन का संचालन हो रहा है। ऐसे में मसकनवा बाजार में स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर रोजाना जाम की स्थिति रहती है। इससे स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोग लंबे समय से ओवरब्रिज की मांग कर रहे थे। क्षेत्रीय विधायक प्रभात वर्मा और केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के अनुरोध पर शासन ने रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए 88.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही काम शुरू करने के लिए 22.71 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही रेलवे के अधिकारियों से संपर्क स्थापित करके डिजाइन तैयार की जाएगी। इसके बाद लगभग 850 मीटर लंबाई का दो लेन रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इससे जहां रोजाना जाम से मुक्ति मिलेगी। वहीं, अयोध्या, डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर और नेपाल तक राह आसान हो जाएगी।

भूमि अधिग्रहण व ध्वस्तीकरण पर भी होगा खर्च
रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए 88.90 करोड़ रुपये वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। जिसमें मुख्य सेतु (रेलवे पोर्शन) की 24 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके साथ ही 8.79 करोड़ रुपये से भूमि अधिग्रहण और 2.62 करोड़ रुपये भवन ध्वस्तीकरण पर खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही 75.56 लाख रुपये यूटिलिटी शिफ्टिंग और पहुंच मार्ग पर खर्च करने का प्रावधान किया गया है। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि जरूरी प्रक्रिया पूरी करके जल्द निर्माण शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सुरक्षा और सुविधा में होगी वृद्धि
यह सेतु मेरे लोकसभा क्षेत्र गोंडा एवं विशेष रूप से गौरा विधानसभा के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात होगा। इससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी। जाम की समस्या से राहत मिलेगी तथा आमजन की सुरक्षा और सुविधा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, रेल मंत्री का क्षेत्रीय विधायक और जनता की ओर से आभार प्रकट करता हूं।
-कीर्तिवर्धन सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री व गोंडा सांसद


जाम की समस्या से मिलेगी निजात
रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण की स्वीकृति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह का आभार प्रकट करता हूं। निर्माण से लोगों को जहां आवागमन में सहूलियत होगी। वहीं जाम की समस्या से स्थायी तौर पर निजात मिलेगी। -प्रभात वर्मा, विधायक गौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed