फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   9.60 lakh swindled under the pretext of a plot

Gonda News: प्लाॅट का झांसा देकर 9.60 लाख रुपये हड़पे

Tue, 28 Jul 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 28 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
9.60 lakh swindled under the pretext of a plot
गोंडा। अयोध्या निवासी एक महिला ने प्लाॅट देने का झांसा देकर 9.60 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अयोध्या के आईजी के आदेश पर पुलिस ने शिवा प्राॅपर्टीज एंड डेवलपर्स के संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अयोध्या के अमानीगंज स्थित अवधपुरी कॉलोनी निवासी उजमा बानो ने पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि वह गोंडा में मकान बनाने के लिए जमीन तलाश रही थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात सेमरा कॉलोनी बड़गांव स्थित शिवा प्रापर्टीज एंड डेवलपर्स के संचालक बोसमणि त्रिपाठी और श्याम किशोर पांडेय से हुई।
विज्ञापन

आरोप है कि कंपनी संचालकों ने उन्हें 1740 वर्गमीटर का भूखंड देने का भरोसा दिया। इसके लिए दो सितंबर 2021 को अनुबंध कराया गया और तीन लाख 20 हजार रुपये जमा कराए गए। इसकी रसीद भी महिला को दी गई। इसके बाद छह लाख 40 हजार रुपये और ले लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि पूरी रकम लेने के बाद भी आरोपियों ने न तो भूखंड की रजिस्ट्री कराई और न ही रुपये वापस किए। कई बार मांग करने के बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed