{"_id":"6a68eec5bdf081ce220db943","slug":"youth-dies-in-vehicle-collision-gonda-news-c-100-1-brp1002-163184-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत
Tue, 28 Jul 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। गोरखपुर-अयोध्या फोरलेन हाईवे पर महेशपुर गांव के पास सोमवार देर रात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब 11 बजे एक युवक महेशपुर गांव के पास फोरलेन हाईवे पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर सरयू घाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। अयोध्या के रितेश मिश्रा की मदद से घायल को एंबुलेंस से श्रीराम अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सरयू घाट चौकी प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि तलाशी लेने पर उसके पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला। पूछताछ के दौरान उसने केवल इतना बताया था कि वह गोंडा का रहने वाला है, लेकिन पूरी पहचान नहीं बता सका। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचना दी गई है।