{"_id":"6a04c05bd96d781669077c22","slug":"a-strong-storm-blew-out-the-electricity-gonda-news-c-100-1-slko1026-158242-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: तेज आंधी ने उड़ा दी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: तेज आंधी ने उड़ा दी बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 13 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
दुबहा-कटरा बाजार मार्ग पर बांकी झील के पास आंधी में पेड़ गिरने से टूटा बिजली का पोल। - संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोंडा। मौसम के मिजाज ने बुधवार दोपहर अचानक करवट बदली। करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली धूलभरी आंधी और हल्की बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जनजीवन प्रभावित हो गया। कई स्थानों पर पेड़ और पोल गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन भी प्रभावित रहा।
शहर में तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर पुलिस के बैरिकेड गिर गए। हालांकि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ गिरने और एचटी लाइन क्षतिग्रस्त होने से बिजली संकट गहरा गया।
कटरा बाजार संवाद के मुताबिक, दुबहा-कटरा मार्ग पर बांकी झील के पास तेज आंधी के चलते एचटी लाइन, बिजली के कई पोल और एक पेड़ गिर गया। इससे सड़क पर आवागमन बाधित हो गया और क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जेई आदर्श ओझा ने बताया कि कर्मचारियों को मौके पर भेजकर पेड़ हटाने का कार्य कराया जा रहा है। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विश्नोहरपुर संवाद के मुताबिक, लौववीरपुर में महंगूपुर के पास 132 केवी एचटी लाइन से पेड़ की डाल टकरा गई। इससे पेड़ में आग लग गई। करीब 10 मिनट तक हरा पेड़ जलता रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार लाइन के पास पेड़ों की समय से कटाई-छंटाई नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। आग लगने के दौरान लाइन में लगा इंसुलेटर जलकर नीचे गिर गया। घटना के बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।
दर्जनों गांवों की बिजली गुल
रुपईडीह। धूलभरी तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़क और बिजली लाइनों पर गिर गईं। इससे बनगाई, मनोहरजोत, नौवागांव, पूरे पाठक, मंगलनगर, कोचवा, गौंसिहा, पिपरा चौबे, छितौनी, आर्यनगर, कौड़िया, उमरा, तेलियाकोट, गुदगुदियापुर, भैरमपुर सहित दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोंडा-बहराइच और आर्यनगर-करनैलगंज मार्ग पर भी कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं। विद्युत उपकेंद्र आर्यनगर के अवर अभियंता अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि बारिश रुकते ही आपूर्ति बहाल कराने का कार्य शुरू किया जाएगा।
एसयूवी पर गिरा नीम का पेड़
तरबगंज। तेज आंधी के दौरान नीम का बड़ा पेड़ स्कॉर्पियो पर गिर गया। भयापुरवा निवासी रज्जन की स्कॉर्पियो पेड़ के नीचे खड़ी थी। पेड़ गिरने से उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पेड़ की चपेट में एचटी लाइन भी आ गई, जिससे बिजली का पोल टूट गया और आपूर्ति बाधित हो गई। सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात रुक गया। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन दरोगा बालकराम ने बताया कि पेड़ को हटवाकर आवागमन सुचारु करा दिया है।
Trending Videos