{"_id":"6a055f1eee2f0a6f770bff64","slug":"video-video-nata-papara-lka-ka-varathha-ma-lkhanauu-ja-raha-chhatara-nata-najarabtha-mamabtata-jalkara-varathha-jataya-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नीट पेपर लीक के विरोध में लखनऊ जा रहे छात्र नेता नजरबंद, मोमबत्ती जलाकर विरोध जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नीट पेपर लीक के विरोध में लखनऊ जा रहे छात्र नेता नजरबंद, मोमबत्ती जलाकर विरोध जताया
नीट पेपर लीक मामले को लेकर लखनऊ में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे राष्ट्रीय छात्र पंचायत के अध्यक्ष शिवम पांडेय को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। इटियाथोक पुलिस ने उन्हें बहलोलपुर स्थित उनके कार्यालय पर ही रोक दिया।
शिवम पांडेय अपने समर्थकों के साथ लखनऊ में प्रदर्शन करने के लिए निकलने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस उनके कार्यालय पहुंच गई और उन्हें बाहर जाने से रोक दिया।
नजरबंद किए जाने के विरोध में शिवम पांडेय ने कार्यालय परिसर में ही धरना शुरू कर दिया। उन्होंने शहीद भगत सिंह के चित्र के सामने मोमबत्ती जलाकर विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
छात्र नेता के समर्थकों ने भी कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताते हुए नाराजगी जताई। वहीं पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर एहतियातन यह कदम उठाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।