{"_id":"6a46a0cd4a189c84cb0f2e89","slug":"accident-in-ayodhya-mother-daughter-and-maternal-grandfather-lose-their-lives-gonda-news-c-100-1-slko1026-161462-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अयोध्या में हादसा, मां-बेटी और नाना की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अयोध्या में हादसा, मां-बेटी और नाना की जान गई
Thu, 02 Jul 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई एसयूवी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसकनवा। चार दिन पहले जिस घर में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाने का उत्साह दिख रहा था, अब वहां सिर्फ सिसकियां व मातम पसरा है। किसी ने नहीं सोचा था कि दिल्ली से घर लौटते समय रास्ते में एक हादसा पूरे परिवार को कभी न भूलने वाला गम दे जाएगा। बृहस्पतिवार सुबह अयोध्या हाईवे पर रौनाही थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में मां-बेटी व नाना की मौत हो गई। चार सदस्य अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।
खालेगांव निवासी राधेश्याम गुप्त मोटर पार्ट्स का कारोबार करते हैं। परिवार के लोग बताते हैं कि शनिवार को वह अपनी पत्नी पिंकी, 14 वर्षीय बेटी परी, 12 वर्षीय बेटे गोलू, सास विजयलक्ष्मी, ससुर दुर्गेश गुप्त और साले अभिषेक के साथ दिल्ली में अपने साढ़ू की बेटी के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बुधवार रात करीब दस बजे सभी लोग स्कॉर्पियो से घर लौट रहे थे।
बृहस्पतिवार सुबह रौनाही में मुबारकगंज के पास ट्रक से हुई भिड़ंत में स्कॉर्पियो के परखचे उड़ गए। हादसे में राधेश्याम की पत्नी पिंकी (34), बेटी परी (14) और ससुर दुर्गेश गुप्त (55) ने दम तोड़ दिया। राधेश्याम, उनका बेटा गोलू, सास विजयलक्ष्मी और साला अभिषेक घायल हो गए।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद चारों को लखनऊ रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जैसे ही हादसे की सूचना मसकनवा पहुंची, सन्नाटा छा गया। मां भिराजी बदहवास हो गईं। बड़े भाई मिठाईलाल और सीताराम समेत पूरा परिवार बिलख उठा।