पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Truck loaded with iron rods overturns; three crushed to death.

Gonda News: सरिये से लदा ट्रक पलटा, दबकर तीन की मौत

Thu, 02 Jul 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 02 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Truck loaded with iron rods overturns; three crushed to death.
पलटा पड़ा सरिये से लदा ट्रक।
बेलसर। गोंडा-बेलसर मार्ग पर सरिया लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे में ट्रक पर लदा करीब 25 टन सरिया मजदूरों पर गिर गया, जिससे दो भाइयों व एक मजदूर की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से सरिया हटाकर तीनों के शव बाहर निकाले। सरिया टेढ़ी नदी पर पुल निर्माण के लिए जा रहा था।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के कंसापुर और विरसिंहपुर के बीच टेढ़ी नदी पर पुल का निर्माण प्रस्तावित है। निर्माण के लिए गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) से सरिया मंगाया गया था। बृहस्पतिवार सुबह 7:30 बजे ट्रक सरिया लेकर निर्माण स्थल की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में चालक ने रगड़गंज से सरिया उतारने के लिए सात मजदूरों को ट्रक पर बैठा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेढ़ी नदी से करीब 300 मीटर पहले अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गया। ट्रक पलटते ही उस पर लदा सरिया मजदूरों पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में तरबगंज के चांदपुर गांव निवासी राजेंद्र पासवान (48), उनके छोटे भाई रविंद्र उर्फ रविंदे (40) और गांव के ही राम गुलाम पासवान (55) सरिया के नीचे दब गए। चार मजदूर बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन सरिये के नीचे दबे मजदूरों को निकालने में कामयाब नहीं हो सके।

जेसीबी मंगाकर एक-एक कर सरिया हटाई गई। काफी देर की मशक्कत के बाद तीनों मजदूरों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया। सीओ सिटी आनंद राय ने बताया कि ट्रक पर सात मजदूर सवार थे। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हुई है। अन्य मजदूर बाल-बाल बच गए।


सीओ सिटी ने बताया कि मृतक राजेंद्र पासवान के बेटे संतोष की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। ट्रक चालक दुर्घटना के बाद माैके से भाग गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed