{"_id":"6a4771a426fa476e000b01c1","slug":"video-gada-ma-18-sal-sa-paugdhhana-val-garaja-bha-taiita-ma-ganaeta-ka-parashana-ma-uljha-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में 18 साल से पढ़ाने वाले गुरुजी भी टीईटी में गणित के प्रश्नों में उलझे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में 18 साल से पढ़ाने वाले गुरुजी भी टीईटी में गणित के प्रश्नों में उलझे
गोंडा में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के दूसरे दिन आयोजित परीक्षा में गणित और अंग्रेजी के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों की परीक्षा ले ली। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले अधिकांश परीक्षार्थियों ने बताया कि हिंदी और पर्यावरण अध्ययन अपेक्षाकृत आसान रहे, लेकिन गणित और अंग्रेजी के प्रश्नों ने काफी उलझाया।
कई अभ्यर्थी पहले से शिक्षक हैं और वर्षों से पढ़ा भी रहे हैं। एक शिक्षक ने बताया कि वह पिछले 18 वर्षों से गणित पढ़ा रहे हैं, लेकिन इस बार टीईटी में पूछे गए कुछ गणित के प्रश्नों ने उन्हें भी सोचने पर मजबूर कर दिया। उनका कहना था कि प्रश्न अवधारणात्मक और समय लेने वाले थे, जिससे उन्हें कठिनाई हुई। अन्य अभ्यर्थियों ने भी गणित और अंग्रेजी को सबसे चुनौतीपूर्ण विषय बताया।
जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 8016 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 7530 ने परीक्षा दी, जबकि 486 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों के बीच प्रश्नों के स्तर और संभावित परिणाम को लेकर चर्चा होती रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।