सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Aditya from Gonda will shine in the Mumbai T20 League

Gonda News: मुंबई टी-20 लीग में जलवा बिखेरेंगे गोंडा के आदित्य

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 03 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Aditya from Gonda will shine in the Mumbai T20 League
आदित्य सत्य प्रकाश सिंह। स्रोत: सोशल मीडिया 
विज्ञापन
उमरीबेगमगंज। अकौनी निवासी आदित्य सत्यप्रकाश सिंह का चयन मुंबई टी-20 लीग के लिए हुआ है। दो लाख रुपये के बेस प्राइस में मुंबई पैंथर टीम ने उन्हें ऑलराउंडर के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया है। किसान परिवार के बेटे आदित्य की सफलता से परिजनों के साथ ही अन्य लोग खुश हैं।
Trending Videos

आदित्य के पिता सत्यप्रकाश उर्फ गोरख सिंह किसान हैं। क्रिकेट के प्रति आदित्य के जुनून को देखते हुए परिवार के लोगों ने उन्हें मुंबई भेजा। वह अपने छोटे चाचा जय सिंह के साथ मुंबई नालासोपारा में रहकर पढ़ाई के साथ ही क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहे हैं। आदित्य का कहना है कि 15 साल से अभ्यास कर रहे हैं। वह मुंबई की अंडर-23 टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में एक जून से होने वाले मुकाबले में आदित्य खेलेंगे। इस लीग में क्रिकेटर शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर, सूर्य कमार यादव, यशस्वी जायसवाल, शर्दुल ठाकुर और तुषार देशपांडे जैसे बड़े क्रिकेटर भी लीग में हिस्सा लेंगे। इस लीग के ब्रांड एंबेसेडर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं। आदित्य सिंह की सफलता पर मां रीता सिंह, भाई छोटू सिंह व बहन आकांक्षा काफी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed