{"_id":"69bc38056aad117f22098789","slug":"after-the-arrest-of-one-coordinator-the-phone-of-the-other-was-switched-off-gonda-news-c-100-1-gon1001-154510-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: एक समन्वयक की गिरफ्तारी के बाद दूसरे का फोन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: एक समन्वयक की गिरफ्तारी के बाद दूसरे का फोन बंद
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। फर्नीचर खरीद के ठेके में रिश्वत लेने के मामले में जांच तेज हो गई है। एक जिला समन्वयक की गिरफ्तारी के बाद बीएसए कार्यालय का माहौल बदला-बदला नजर आया। बृहस्पतिवार को दफ्तर में कई पटल खाली दिखे और कर्मचारियों में डर व असमंजस का माहौल बना रहा।
जिला समन्वयक (सिविल) विद्याभूषण मिश्र की गिरफ्तारी के बाद दूसरे आरोपी जिला समन्वयक (जेम) प्रेम शंकर मिश्र पिछले चार दिनों से कार्यालय नहीं आ रहे हैं। उनका मोबाइल फोन भी बंद बताया जा रहा है। कार्यालय के कर्मचारियों के अनुसार उन्होंने अवकाश के लिए आवेदन दिया है, लेकिन उनके न आने से दोनों महत्वपूर्ण पटल खाली हो गए हैं।
Trending Videos