{"_id":"69f785d69ff4e6ccfa0b51dc","slug":"anjuman-committee-imposed-a-ban-on-turmeric-and-dj-in-marriage-ceremonies-gonda-news-c-100-1-gon1041-157539-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: निकाह में हल्दी व डीजे पर अंजुमन कमेटी ने लगाई पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: निकाह में हल्दी व डीजे पर अंजुमन कमेटी ने लगाई पाबंदी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 03 May 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरमऊ। खिंदूरी गांव की अंजुमन कमेटी ने शादी-विवाह और सामाजिक आयोजनों को लेकर कड़े नियम लागू किए हैं। इसके तहत अब निकाह में हल्दी की रस्म और डीजे बजाने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। कमेटी ने चेतावनी दी है कि इन नियमों के उल्लंघन पर गांव के इमाम न तो निकाह पढ़ाएंगे और न ही जनाजे की नमाज में शामिल होंगे। जुमे की नमाज के बाद गांव की मस्जिदों में इन फैसलों की घोषणा की गई। साथ ही आदेश की प्रति को मस्जिदों सहित प्रमुख स्थानों पर चस्पा किया गया है।
अंजुमन कमेटी के अध्यक्ष अतहरुल हसन खां ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य सामाजिक आयोजनों को सादगीपूर्ण बनाना और फिजूलखर्ची पर रोक लगाना है। नए नियमों के तहत गांव में हल्दी की रस्म और रस्मे दिखाई को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। शादी समारोहों में डीजे, बैंड बाजा, ढोलक या ब्रास बैंड आदि बजाने पर रोक रहेगी। यदि बाहर से आने वाली बरात में डीजे या बैंड बजता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी लड़की पक्ष की होगी।
कमेटी के सदस्य मौलाना रिफत अली ने बताया कि इमामों के सम्मान की रक्षा के लिए भी कड़े प्रावधान किए गए हैं। यदि कोई व्यक्ति इमामों के साथ अभद्रता करता है, तो उसे एक साल के लिए अंजुमन से बेदखल कर दिया जाएगा। साथ ही उसे 10 हजार रुपये जुर्माना देना होगा। कमेटी का मानना है कि समान नियमों का पालन करने से आपसी भाईचारा बढ़ने के साथ ही सामाजिक संतुलन बेहतर होगा।
Trending Videos