{"_id":"6a8498327b7e81cc0f0ba933","slug":"assaulted-and-demanded-one-crore-rupees-fir-registered-gonda-news-c-100-1-slko1028-164555-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पिटाई कर एक करोड़ रुपये मांगे, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पिटाई कर एक करोड़ रुपये मांगे, एफआईआर दर्ज
Tue, 18 Aug 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। एक करोड़ रुपये की कथित बकायेदारी के विवाद में रास्ता रोककर पीटने, जान से मारने की धमकी देने और तमंचा निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित गौरव अग्रवाल की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
रानीबाजार बड़गांव निवासी व वर्तमान में इमिलिया गुरुदयाल में रह रहे गौरव अग्रवाल ने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि साहबगंज निवासी अमित अग्रवाल, रानीबाजार निवासी अंकुर अग्रवाल, जयप्रकाश मिश्र और खटेश्वरी निवासी कुंभनगर खैरा ने उन पर एक करोड़ रुपये बकाया होने की बात कहकर दबाव बना रहे थे। रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई। गौरव के अनुसार, पांच अगस्त को वह अपने मित्र जुबेर आसिफ फारुकी के साथ बाइक से उतरौला रोड स्थित सब्जी मंडी से लौट रहे थे। मनकापुर बस अड्डे के पास अंकुर अग्रवाल, जयप्रकाश मिश्र और खटेश्वरी ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि रकम मांगने के दौरान गाली-गलौज की गई। विरोध करने पर खटेश्वरी ने थप्पड़ और मुक्के से हमला किया तथा मोटरसाइकिल की डिकी से तमंचा निकालने लगा। उन्होंने अपने दोस्त के साथ भागकर जान बचाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।