{"_id":"69bc37dc270534bf5c09472e","slug":"bank-accounts-of-the-accused-and-the-company-involved-in-the-fraud-in-the-name-of-sending-people-to-russia-are-frozen-gonda-news-c-100-1-slko1026-154549-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रूस भेजने के नाम पर ठगी के आरोपियों व कंपनी के बैंक खाते फ्रीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रूस भेजने के नाम पर ठगी के आरोपियों व कंपनी के बैंक खाते फ्रीज
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रूस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 250 युवाओं से तीन करोड़ रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कस दिया है। विवेचना के दौरान पुलिस की रिपोर्ट पर बैंक प्रबंधन ने आरोपियों और संबंधित कंपनी के खातों को फ्रीज कर दिया है।
पुलिस के अनुसार मामले में गिरफ्तार आरोपी विवेक कुमार उर्फ शमशाद, अमजद करीम और सुनील गुप्ता से पूछताछ के बाद उनके बैंक खातों की जानकारी जुटाई गई। इसके आधार पर शमशाद का इंडियन बैंक गोंडा, अमजद का एचडीएफसी बैंक गोरखपुर, सुनील गुप्ता का यूनियन बैंक गोंडा तथा मल्टी इंटरनेशनल इमीग्रेशन काउंसिल के नाम से पंजाब नेशनल बैंक गोंडा शाखा में संचालित खाते फ्रीज करा दिए गए।
विवेचक ने बैंक प्रबंधन से खातों में जमा धनराशि, लेनदेन का विवरण और रकम नकद जमा हुई या अन्य खातों से ट्रांसफर हुई, इसका पूरा रिकॉर्ड मांगा है। विवेचक मनीष जाट ने बताया कि गिरफ्तारी के समय आरोपियों के पास से छह लाख 22 हजार रुपये बरामद हुए थे, जिन्हें मालखाने में जमा करा दिया गया है।
Trending Videos