{"_id":"69f0f6927077e5cff30a4803","slug":"body-of-youth-swept-away-in-saryu-river-found-in-vikramjot-gonda-news-c-100-1-slko1026-157208-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सरयू नदी में बहे युवक का विक्रमजोत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सरयू नदी में बहे युवक का विक्रमजोत में मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नवाबगंज। महेशपुर गांव के पास तीन दिन पहले नहाते समय पैर फिसलने से सरयू में बहे युवक का शव मंगलवार को बस्ती जिले के विक्रमजोत के पास नदी में उतराता मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बस्ती के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी शरद कौशल (32) शनिवार को अपने गांव के मस्तराम की मां के अंतिम संस्कार में नवाबगंज के महेशपुर के पास सरयू घाट पर आए थे। अंतिम संस्कार के बाद नहाते समय पैर फिसलने से वह सरयू की तेज धारा में बह गए थे। पुलिस ने एसडीआरएफ और गोताखोरों को नदी में उतारा। तीन दिन तक तलाश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
मंगलवार सुबह एसडीआरएफ की टीम सरयू नदी में मोटर बोट से शरद की तलाश करते हुए 15 किलोमीटर दूर बस्ती के विक्रमजोत तक पहुंच गई। जहां नदी किनारे एक शव उतराता मिला। टीम ने शव को नदी से निकाला। परिजनों ने शव देखकर शरद की पहचान की। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मृतक के दोनों पैरों में कई जगह किसी जानवर के नोंचने के निशान मिले हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X