{"_id":"69f0f734bcb73a35330b6c89","slug":"markets-are-deserted-streets-are-empty-gonda-news-c-100-1-slko1028-157217-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बाजारों में सन्नाटा, सूनी हुईं सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बाजारों में सन्नाटा, सूनी हुईं सड़कें
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
इटियाथोक में गर्मी से राहत पाने के लिए ट्यूबवेल पर नहाते बालक। - संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोंडा। जिले में उमस भरी गर्मी और तपिश से लोग बेहाल हैं। मंगलवार को सुबह से ही कड़ी धूप परेशान करने लगी। ऐेसे में शाम तक बाजारों में सन्नाटा और सड़कें सूनी रहीं। जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रशासन की ओर से लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।
मंगलवार को सुबह से ही चटख धूप निकल आई। दोपहर तक गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन में हवा की रफ्तार कम होने से उमस भी बनी रही, जिससे लोग पसीने में तरबतर रहे।
दोपहर में बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। आवाजाही बेहद कम रहने से सड़कें सूनी नजर आईं। दोपहर के समय अधिकतर लोग घरों में ही रहे। जरूरी काम होने पर लोग गमछा, कैप या छाता लेकर निकले।
मेडिकल कॉलेज के डॉ. निशांत पांडेय का कहना है कि तेज गर्मी और लू के कारण डिहाइड्रेशन, चक्कर व थकावट जैसी समस्याओं का अंदेशा बना रहता है, ऐसे में गर्मी में खास ख्याल रखें। उन्होंने लोगों को दिन के समय अनावश्यक बाहर न निकलने। अधिक से अधिक पानी पीने और शरीर को ढंककर रखने की सलाह दी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X