सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Nehru Stadium wins the handball final

Gonda News: हैंडबॉल फाइनल में नेहरू स्टेडियम की शानदार जीत

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 28 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Nehru Stadium wins the handball final
गोंडा के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हैंडबॉल ​की विजेता ​खिलाड़ियों के साथ अति​थि। स्रोत: संघ 
विज्ञापन
गोंडा। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में मंगलवार को बालिका वर्ग की हैंडबॉल प्रतियोगिता के तहत खेलो इंडिया जिला हैंडबॉल महिला लीग का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें नेहरू स्टेडियम की टीम ने केआईसी गोंडा को 8-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
Trending Videos

जिला हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में छह टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी अस्मिता ने किया। पहले सेमीफाइनल में केआईसी गोंडा ने पॉलीटेक्निक गोंडा को एक गोल से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में नेहरू स्टेडियम गोंडा ने श्याम हिल्स कॉलेज को 7-2 से पराजित किया। फाइनल मुकाबले में नेहरू स्टेडियम की टीम ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया और केआईसी को कोई मौका नहीं दिया। एकतरफा मुकाबले में 8-0 से जीत दर्ज कर टीम ने अपनी श्रेष्ठता साबित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मैच के दौरान मुख्य अतिथि प्रतिभा सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर हैंडबॉल सचिव राजीव कुमार, कोच अभय तिवारी, हॉकी कोच तौकीर, राकेश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ सिंह, मनोज कुमार, हरिओम सहित अन्य मौजूद रहे।
फाइनल मुकाबले के खिलाड़ी
नेहरू स्टेडियम टीम में आफरीन बानो, पूजा साहनी, रेनू मौर्या, साक्षी चौहान, सोनल वर्मा, सृष्टि वर्मा, दृष्टि वर्मा, साक्षी वर्मा, नैंसी वर्मा, हया, नाजिया बानो और ममता पांडेय शामिल रहीं।
केआईसी टीम में काजल शुक्ला, वंशिका, महक, अस्मिता सिंह, लकी तिवारी, रोमी, मनीषा, चंचल त्रिपाठी, सौम्या, मधु वर्मा, अंकिता और वैष्णवी ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed