{"_id":"6a849a2e06bd98b2550c31d5","slug":"brijbhushan-sharan-met-amit-shah-and-dharmendra-pradhan-gonda-news-c-100-1-slko1026-164565-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अमित शाह व धर्मेंद्र प्रधान से मिलेे बृजभूषण शरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अमित शाह व धर्मेंद्र प्रधान से मिलेे बृजभूषण शरण
Tue, 18 Aug 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
नईदिल्ली में पूर्व शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात करते पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। महिला पहलवानों से जुड़े मामले में अदालत से बरी होने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की राजनीतिक सक्रियता बढ़ती नजर आ रही है। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से करीब 50 मिनट तक मुलाकात की।
इसके बाद शाम चार बजे पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से उनके आवास पर करीब एक घंटे तक बातचीत की। अमित शाह से मुलाकात की पुष्टि पूर्व सांसद के निजी सचिव संजीव सिंह ने की। हालांकि, मुलाकात की तस्वीर सामने नहीं आई है। शाम को बृजभूषण शरण सिंह पूर्व केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पहुंचे। उन्होंने बुके देकर धर्मेंद्र प्रधान का स्वागत किया। दोनों के बीच उत्तर प्रदेश और देश के राजनीतिक मुद्दों के साथ ही शिक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।