सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Chaos due to gas shortage

Gonda News: गैस की किल्लत पर अव्यवस्था भारी

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 29 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Chaos due to gas shortage
विज्ञापन
धानेपुर/गौरा चौकी/इटियाथोक (गोंडा)। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रसोई गैस का संकट कम नहीं हो रहा है। भोर से लंबी कतार में खड़े होने के बाद भी उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। एजेंसियों में अव्यवस्था व आपूर्ति में अनियमितता से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। धानेपुर कस्बे की गैस एजेंसी पर रविवार सुबह छह बजे से ही उपभोक्ताओं की लाइन लग गई। कई घंटे इंतजार के बाद भी लोगों का नंबर नहीं आया। उपभोक्ता राजकुमार ने बताया कि वह सुबह छह बजे से लाइन में लगे हैं, लेकिन 10 बजे तक सिलिंडर जमा नहीं हो सका। पहले सिलिंडर जमा करने के लिए लाइन लगाओ फिर रिफिल के लिए अगले दिन आना पड़ता है। एजेंसी संचालक बृजभूषण वर्मा ने बताया कि रविवार को सिलिंडर का लोड देरी से आया। इस वजह से दोपहर तीन बजे वितरण शुरू हो सका। पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है। भीड़ अब पहले की तुलना में कम हो रही है। मंगलवार से होम डिलीवरी शुरू कराई जाएगी।
Trending Videos

गौरा चौकी क्षेत्र के बभनजोत स्थित आरबी भारत गैस ग्रामीण वितरक केंद्र पर हालात और भी खराब हैं। यहां उपभोक्ता भोर चार बजे से लाइन में लग रहे हैं, लेकिन बाद में उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि गैस उपलब्ध नहीं है। उपभोक्ता अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि बुकिंग होने के बावजूद कई दिन से गैस नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सुझाव दिया कि अगर गैस नहीं है तो एजेंसी को पहले ही सूचना चस्पा करनी चाहिए, ताकि लोगों को बेवजह परेशान न होना पड़े। उपभोक्ता अमरजीत गुप्ता ने भी इसी तरह की समस्या बताई। एजेंसी संचालक महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि 25 मार्च के बाद से गैस की आपूर्ति नहीं हुई है, जिसके कारण वितरण नहीं हो पा रहा है। इटियाथोक क्षेत्र में भी उपभोक्ताओं को दो-दो दिन तक एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed