{"_id":"69e7b9093d4d6835170a3fcf","slug":"cheating-of-rs-653-lakhs-gonda-news-c-100-1-brp1002-156733-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: झांसा देकर 6.53 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: झांसा देकर 6.53 लाख की ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोंडा। एक फर्जी कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मनकापुर निवासी ओम गुप्ता ने शिकायत में बताया कि इमरान अंसारी व मोहम्मद ने उनसे संपर्क किया। आरोप है कि दोनों ने खुद को एक कंपनी से जुड़ा बताते हुए फ्रेंचाइजी दिलाने का भरोसा दिलाया। बातचीत के दौरान आरोपियों ने व्हाट्सएप और मोबाइल कॉल के जरिये पीड़ित को विश्वास में लिया और फर्जी दस्तावेज, टेंडर आदि दिखाकर अलग-अलग किस्तों में रुपये जमा कराए।
पीड़ित के मुताबिक आरोपियों के कहने पर उन्होंने अपनी मां मंजू देवी के खाते से आरटीजीएस व चेक के माध्यम से कुल 6,53,890 रुपये ट्रांसफर किए। शुरुआत में आरोपियों ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में संपर्क करना बंद कर दिया। 20 मार्च 2026 के बाद से न तो कॉल रिसीव की जा रही है और न ही संदेशों का जवाब दिया जा रहा है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। (संवाद)
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X